🎠 भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था (GK for Indian Constitution and Polity) 🔻
प्रश्न 21. किसका कथन है कि अनुच्छेद 356 एक मृतपत्र की भाँति रहेगा इसका प्रयोग अंतिम साधन के रूप में किया जायेगा ?
उत्तर – डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
प्रश्न 22. भारत के संविधान को कब पारित किया गया ?
उत्तर – 26 नवम्बर, 1949 को
प्रश्न 23. संविधान के किस संशोधन द्वारा उसमें ‘समाजवादी, ‘धर्मनिरपेक्ष’ तथा ‘अखंडता’ शब्द जोड़े गए ?
उत्तर – 42वें
प्रश्न 24. सम्पत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटाकर वैद्यानिक अधिकार किस संविधान संशोधन द्वारा बनाया गया ?
उत्तर – 44वें
प्रश्न 25. व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए नागरिक किस अधिकारी के पास जा सकता है ?
उत्तर – सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय
प्रश्न 26. किस लेख (Writ) का शाब्दिक अर्थ है- 'आपका अधिकार क्या है?'
उत्तर – लेख (Quo-Warranto Writ) का
प्रश्न 27. सुप्रीम कोर्ट एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को किस प्रक्रिया द्वारा हटाया जा सकता है ?
उत्तर – संसद द्वारा महाभियोग पारित करके
प्रश्न 28. किस प्रकार के विधेयक पर राष्ट्रपति को अनिवार्य रूप से बिना पुनर्विचार हेतु भेजे हस्ताक्षर करने पड़ते है ?
उत्तर – वित्त विधेयक पर
प्रश्न 29. उप-राष्ट्रपति संसद के किस सदन का पदेन सभापति होता है ?
उत्तर – राज्य सभा का
प्रश्न 30. लोक सभा के सामान्य कार्यकाल को 5 वर्ष से अधिक करने का अधिकार किसे प्राप्त है ?
उत्तर – संसद को केवल राष्ट्रीय संकट के समय
प्रश्न 31. तीन प्रमुख अखिल भारतीय सेवाएँ कौन-सी है ?
उत्तर – भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFS)।
प्रश्न 32. संविधान सभा द्वारा बनायी गयी समितियों में संघ शक्ति समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर – पं. जवाहरलाल नेहरू
प्रश्न 33. किस दिन संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया ?
उत्तर – 22 जुलाई, 1947 को
प्रश्न 34. 26 नवम्बर, 1950 को अपनाये गये संविधान में कितने अनुच्छेद एवं अनुसूचियाँ थी ?
उत्तर – 395 अनुच्छेद एवं 8 अनुसूचियाँ
प्रश्न 35. विधि के समक्ष समता का अधिकार संविधान के किस अनुच्छेद में दिया गया है ?
उत्तर – अनुच्छेद 14 में
✧═══════•❁❀❁•══════
0 Comments