Translate

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश

 ♦️♦️♦️  ⚜🕉⚜  ♦️♦️♦️

    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*

       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*


*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*


 *ध्यानार्थ-तृतीया का श्राद्ध आज 06:56 के बाद।* 


     *📝आज दिनांक 👉*

     

   *📜  23 सितम्बर 2021*

             *बृहस्पतिवार*

 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1943

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2078

*🇮🇳मास-* आश्विन

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* द्वितीया-06:56 तक

*🗒पश्चात्-* तृतीया

*🌠नक्षत्र-* रेवती-06:44 तक

*🌠पश्चात्-* अश्विनी

*💫करण-* गर-06:56 तक

*💫पश्चात्-* वणिज

*✨योग-* ध्रुव-13:47 तक

*✨पश्चात्-* व्याघात

*🌅सूर्योदय-* 06:09

*🌄सूर्यास्त-* 18:17

*🌙चन्द्रोदय-* 19:49

*🌛चन्द्रराशि-* मीन-06:44 तक

*🌛पश्चात्-* मेष

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:49 से 12:37

*🤖राहुकाल-* 13:44 से 15:15

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 आश्विन बदी द्वितीया 06:56 तक पश्चात् तृतीया शुरु , तृतीया का श्राद्ध (06:56 के बाद ) , शक आश्विन मासारम्भ , शुक्र विशाखा नक्षत्र में 11:37 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से , पंचक 06:44 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , विघ्नकारक भद्रा 19:40 से  , हरियाणा शहीदी दिवस / राव तुलाराम शहीदी दिवस ,  हैफा दिवस (103 वाँ , भारत और इज़राइल) , केन्द्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड स्थापना दिवस (47वां) , दिन और रात की अवधि एक समान दिवस व अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 आश्विन बदी तृतीया 08:32 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , चतुर्थी का श्राद्ध ( 08:32 के बाद ) , भरणी श्राद्ध  , संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत  , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 08:54 तक  , विघ्नकारक भद्रा 08:30 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 08:54 तक  , इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें , मैडम भीकाजी कामा जन्मदिन व विश्व सफाई दिवस ।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*सर्वार्थ - संभवो   देहो*

     *जनितः पोषितो यतः।*

*न   तयोर्याति   निर्वेशं*

     *पित्रोर्मर्त्यः शतायुषा ॥* 

*भावार्थ👉*

           _सौ वर्ष की आयु प्राप्त करके भी माता-पिता के ऋण से उऋण नहीं हुआ जा सकता । वास्तव में जो शरीर धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति का प्रमुख साधन है, उसका निर्माण तथा पालन-पोषण जिनके द्वारा हुआ है, उनके ऋण से मुक्त होना कठिन ही नहीं, सर्वथा असम्भव है ।_

🌹


*23 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1739 - रूस और तुर्की के बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1803 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने असाये के युद्ध में मराठा सेना को हराया।

1846 – गॉटफ्रीड गालह ने सहयोगी हाइनरिक के साथ पहली बार दूरबीन से नेप्चून ग्रह को देखा।

1857 - रूसी युद्धपोत लेफर्ट फिनलैंड की खाड़ी में आये भीषण तूफान में गायब हुआ जिसमें 826 लोग मारे गए।

1879 – ऑस्ट्रेलिया पहली बार सिडनी में ट्राम का संचालन किया गया।

1884 – अमेरिका के हर्मन हॉलेरिश ने यांत्रिक गणना मशीन का पेटेंट कराया।

1983 – पाकिस्तान से अबू धाबी जा रहा गल्फ एयर का एक यात्री हवाई जहाज आतंकियों ने उड़ा दिया था। इस धमाके में हवाई जहाज में सवार चालक दल के सात सदस्यों के अलावा सभी 105 यात्री मारे गए थे।

1911 – अर्ल ओविंगटन पहले एयर मेल पायलट बने।

1929 – बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा कानून) पारित हुआ।

1955 – ईरान और तुर्की के बीच एक सैन्य समझौते 'बगदाद करार' पर हस्ताक्षर हुए।

1958 - ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।

1965 – भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा हुई।

1970 - अब्दुल रज़ाक बिन हुसैन मलेशिया के प्रधानमंत्री बने।

1974 - भारत - केंद्र सरकार के तकनीकी अंग के रूप में जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम ,1974 के अंतर्गत CPCB को स्थापित किया गया।

1976 – ब्रितानी नौ सेना के एक युद्धक जहाज़ में घटी दुर्घटना में आठ लोग मारे गए।

1976 - इंग्लैंड के उतर पूर्व में बने एचएमएस ग्लासगो नामक यह जहाज़ समुद्र में अपना परीक्षण शुरू करने वाला था।

1976 – दक्षिण अफ्रीका ने खेलों में देश के प्रतिनिधित्व के लिए बहु-नस्लीय टीमों को मान्यता दी।

1979 - सोमालिया के संविधान को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी।

1986 - अमेरिकी कांग्रेस ने गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल चुना।

1988 – फिजी के नए संविधान का प्रस्ताव पास किया गया।

1991 – अरमीनिया ने पूर्व सोवियत संघ से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।

1992 - यूगोस्लाविया का संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन।@arun@

1993 – दक्षिण अफ्रीकी में अश्वेतों को सरकार बनाने की प्रक्रिया में शामिल होने का अधिकार मिला।

1995 – इस्रायल एवं फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट में फिलिस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता हुआ।

2000 - सिडनी ओलम्पिक में संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।

2001 - ब्रिटिश व तालिबान सेना के बीच गोलाबारी ।

2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत व पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये।

2002 – मोजिला फायर फॉक्‍स का पहला संस्करण जारी हुआ।

2002 – जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रीएडर पुन: सत्ता में आये।

2003 - भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार हुआ ।

2004 - हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए।

2006 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।

2009 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।

2018 - सांकेतिक भाषा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पहली बार सांकेतिक भाषा दिवस मनाया।

2019 - श्री नितिन गडकरी और श्री आर.के. सिंह ने एमएसएमई क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता पर राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन किया।

2020 - भारत - एनएचआईडीसीएल ने विश्व की सबसे लंबी हाई-एल्टीट्यूड शिंकुन ला सुरंग पर शीघ्रता से डीपीआर कार्य प्रारंभ किया।

2020 - देश की संसद ने जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक-2020 को मंजूरी प्रदान की।

2020 - पहली बार सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के ज्योति जोत (पुण्यतिथि की प्रार्थना) को पाकिस्तान में उनके अंतिम विश्राम स्थल गुरुद्वारा दरबार साहिब में आयोजित किया गया। 


*23 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1862 – महान देशभक्त और राजनेता श्रीनिवास शास्त्री ।

1903 - यूसुफ़ मेहरअली - स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक।

1908 – हिंदी के प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह 'दिनकर' का बिहार के सिमरिया गांव में जन्म हुआ।

1935 - प्रेम चोपड़ा - हिंदी और पंजाबी फ़िल्म अभिनेता।

1943 - तनुजा - हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री ।

1951 - प्रमुख आयुर्वेद चिकित्सक पीआर कृष्णकुमार का जन्म हुआ।

1952 – भारतीय बल्लेबाज अंशुमन दत्ताजीराव गायकवाड का जन्म हुआ था। 

1964 - नवनी परिहार हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री ।


*23 सितंबर को हुए निधन👉*


1860 – जर्मनी के प्रसिद्ध दार्शनिक आर्थर शोपनहावर।

1863 – स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1857 के विद्रोह में महती भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम ।

1939 – विश्वविख्यात न्यूरोलॉजिस्ट सिगमंड फ्रायड।

1969 – आधुनिक आयुर्वेद जगत के प्रख्यात पंडित और चिकित्साशास्त्री सत्यनारायण शास्त्री ।

1983 - सर्वेश्वर दयाल सक्सेना - प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार।

1988 - त्रिलोक कपूर एक भारतीय सिनेमा के अभिनेता एवं कपूर परिवार के सदस्य थे।

2016 - आल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के लिए कई चर्चित नाटक एवं धारावाहिक लिखने वाले हिन्दी और उर्दू के प्रसिद्ध नाटककार रेवती शरण शर्मा।

2019 - माधव आप्टे एक टेस्ट सीरीज में 400 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज थे।

2020 - रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी(65 साल) का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हुआ।

2020 - थिएटर व्यक्तित्व और बॉलीवुड अभिनेता भूपेश पंड्या का निधन हुआ।


*23 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 हरियाणा शहीदी दिवस / राव तुलाराम शहीदी दिवस ।

🔅 हैफा दिवस (103 वाँ , भारत और इज़राइल)।

🔅 केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड स्थापना दिवस (47 वां)।

🔅 दिन और रात की अवधि एक समान दिवस।

🔅 अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस ।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻


   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Post a Comment

0 Comments