Translate

क्या आप ने नदियों की रोचक जानकारी सुनी है कभी नही तो पड़ के देखो

╭•┄┅═══┉❥❥❥❥┉═══┅┄•╮​
*╰☞  नदियों की रोचक जानकारी 🏅*
╰•┄┅═══┉❥❥❥❥┉═══┅┄•╯


    *╠┉☞ UPSC /State pcs 

*🌸. भागीरथी नाम से गंगा को कहां बुलाया जाता है ?*
*►-गंगोत्री के पास ( यह हिमानी गंगा का उद्गम स्थल है )*

*🌸. गंगोत्री कहां स्थित है और इसकी ऊंचाई कितनी है ?*
*►-उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 3900 किमी की ऊंचाई पर गोमुख के निकट गंगोत्री हिमानी गंगा का उद्गम स्त्रोत है ।*

*🌸. अलकनंदा का उद्गम स्त्रोत क्या है ?*
*►-बद्रीनाथ के ऊपर सतोपंथ हिमानी (अलकापुरी हिमनद)*

*🌸. गंगा नदी को गंगा कहकर कहां से बुलाया जाता है ?*
*►-देवप्रयाग के बाद । जहां अलकनंदा और भागीरथी आपस में मिलती है  और हरिद्वार के निकट मैदानी भाग में पहुंचती है ।*

*🌸. गंगा को पद्मा नाम से कहां पुकारा जाता है ?*
*►-बांग्लादेश*

*🌸 सिंधु भारत में किस राज्य से होकर बहती है ?*
*►-जम्मू-कश्मीर*

*🌸. भारत और पाकिस्तान के बीच संधि जलसंधि कब हुआ था ?*
*►-1960 ई. (भारत इस नदी का 20 प्रतिशत पानी ही इस्तेमाल कर सकता है)*

*🌸. नदियां ➨और उनके उदगम स्थल ➨संगम/मुहाना?*
*►-सिंधु ➨ सानोख्याबाब हिमनद (तिब्बत के मानसरोवर झील के पास)➨अरब सागर*
*गंगा ➨ गंगोत्री ➨ बंगाल की खाड़ी*

*🌸-यमुना ➨ यमुनोत्री हिमानी (बंदरपूंछ के पश्चिमी ढाल पर स्थित) ➨ प्रयाग (इलाहाबाद)*

*🌸-चंबल ➨ जाना पाव पहाड़ी (मध्यप्रदेश के मऊ के नजदीक) ➨ इटावा (उ.प्र)*

*🌸-सतलज ➨ राकस ताल (मानसरोवर झील के नजदीक) ➨ चिनाब नदी*

*🌸-रावी ➨ कांगड़ा जिले में रोहतांग दर्रे के नजदीक ➨ चिनाब नदी*

*🌸-झेलम ➨ शेषनाग झील {बेरीनाग(कश्मीर) के नजदीक} ➨ चिनाब नदी*

*🌸-व्यास ➨ व्यास कुंड (रोहतांग दर्रा) ➨ कपूरथला (सतलज नदी)*

*🌸-कोसी ➨ गोसाईथान चोटी के उत्तर में ➨ गंगा नदी (कारागोला के दक्षिण-पश्चिम में)*

*🌸-गंडक ➨ नेपाल ➨ गंगा (पटना के नजदीक)*

*🌸-रामगंगा ➨ नैनीताल के नजदीक हिमालय श्रेणी का दक्षिणी भाग ➨ कन्नौज के निकट गंगा नदी*

*🌸 शारदा (काली गंगा) ➨ कुमायूं हिमालय ➨ घाघरा नदी (बहराम घाट के निकट)*

*🌸-घाघरा या करनाली या कौरियाला ➨ नेपाल में तकलाकोट से ➨ गंगा नदी (सारण तथा बलिया जिले की सीमा पर)*

*🌸-बेतवा या वेत्रवती ➨ विंध्याचल पर्वत (मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के कुमारगांव के निकट) ➨ हमीरपुर (यमुना नदी में)*

*🌸-सोन ➨ अमरकंटक की पहाड़ियां ➨ पटना के नजदीक गंगा नदी में*

*🌸-ब्रह्मपुत्र ➨ तिब्बत के मानसरोवर झील से ➨ बंगाल खाड़ी*

*🌸-नर्मदा ➨ अमरकंटक (विध्याचल श्रेणी) ➨ खंभात की खाड़ी*

*🌸-ताप्ती ➨ मध्यप्रदेश के बैतुल जिले के मुल्ताई के निकट ➨ खंभात की खाड़ी (सूरत के पास)*

*🌸-महानदी ➨ सिहावा (छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के निकट) ➨ बंगाल की खाड़ी (कटक के निकट)*

*🌸-क्षिप्रा ➨ काकरी बरडी नामक पहाड़ी (इंदौर) ➨ चंबल नदी*

*🌸-माही ➨ मध्यप्रदेश के धार जिला के अमझोरा में मेहद झील ➨ खंभात की खाड़ी*

*🌸लूनी ➨ अजमेर जिले में स्थित नाग पहाड़ (अरावली पर्वत) ➨ कच्छ की रन*

*🌸हुगली ➨ यह गंगा की शाखा है, जो धुलिया(पं बंगाल) के दक्षिण गंगा से अलग होती है.. ➨ बंगाल की खाड़ी*

*🌸-कृष्णा ➨ महाबलेश्वर के निकट पश्चिम पहाड़ ➨ बंगाल की खाड़ी*

*🌸-गोदावरी ➨ महाराष्ट्र के नासिल जिले त्र्यंबक गांव की एक पहाड़ी ➨ बंगाल की खाड़ी*

*🌸-कावेरी ➨ ब्रह्मगिरी पहाड़ी (कर्नाटक के कुर्ग जिले में) ➨ बंगाल की खाड़ी*

*🌸-तुंगभद्रा ➨ गंगामूल चोटी से तुंगा और काडूर से भद्रा (कर्नाटक) ➨ कृष्णा नदी*

*🌸-साबरमती ➨ जयसमुद्र झील (उदयपुर जिले में अरावली पर्वत पर स्थित) ➨ खंभात की खाड़ी*

*🌸-सोम ➨ बीछा मेंडा (उदयपुर जिला) ➨ माही नदी (बपेश्वर के निकट)*

*🌸-पेन्नार ➨ नंदीदुर्ग पहाड़ी (कर्नाटक) ➨ बंगाल की खाड़ी*

*🌸-पेरियार (यह नदी केरल में बहती है) ➨ परियार झील*

*🌸-उमियम ➨ उमियम झील (मेघालय)*

*🌸-बैगाई ➨ कण्डन मणिकन्यूर में मदुरै के निकट (तमिलनाडु) ➨ बंगाल की खाड़ी*

*🌸-दक्षिणी टोंस ➨ तमसाकुंड जलाशय (कैमर की पहाड़ियों में स्थित) ➨ सिरसा के निकट गंगा में*

*🌸-आयड़ या बेडच ➨ गोमुंडा पहाड़ी (उदयपुर के उत्तर में) ➨ बनास नदी*



Post a Comment

0 Comments